असम में बाढ़ से हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं। कई इलाकों में पानी भरने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे मुश्किल समय में राहत और बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और सेवा भारती के कार्यकर्ता मैदान में उतर आए हैं।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का काम किया। नावों और अन्य संसाधनों की मदद से अब तक 200 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया है। इसके साथ ही जरूरतमंद परिवारों तक भोजन, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान भी पहुंचाया जा रहा है।
राहत अभियान में जुटे स्वयंसेवक लगातार प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। बाढ़ की इस आपदा के बीच स्थानीय लोगों की मदद के लिए चलाया जा रहा यह अभियान मानव सेवा और सहयोग की मिसाल पेश कर रहा है।