
350 करोड़ का टर्नओवर, 260 करोड़ की नेटवर्थ… ‘मनी मशीन’ बन चुकी हैं कैटरीना कैफ, जानें कहां से होती है करोड़ों की कमाई
मुंबई। बॉलीवुड की सुपरस्टार कैटरीना कैफ आज सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सफल बिजनेसवुमन के तौर पर भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके ब्यूटी ब्रांड का सालाना टर्नओवर करीब 350 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 260 करोड़ रुपये आंकी जाती है। फिल्मों के अलावा कई आय स्रोतों ने उन्हें इंडस्ट्री की सबसे सफल सेलिब्रिटी-उद्यमियों में शामिल कर दिया है।
कैटरीना की कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापनों से आता है। वह कई बड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का चेहरा हैं और एक विज्ञापन के लिए करोड़ों रुपये तक फीस लेती हैं। इसके अलावा, उन्होंने अपना ब्यूटी ब्रांड Kay Beauty लॉन्च किया, जिसे ग्राहकों का अच्छा प्रतिसाद मिला है और यह उनकी आय का प्रमुख स्रोत बन चुका है।
इसके अलावा कैटरीना निवेश, स्टेज शो, इवेंट्स और सोशल मीडिया प्रमोशन के जरिए भी अच्छी-खासी कमाई करती हैं। उनकी मजबूत ब्रांड वैल्यू और सफल बिजनेस रणनीति ने उन्हें बॉलीवुड की सबसे प्रभावशाली महिला उद्यमियों में शामिल कर दिया है। यही वजह है कि आज कैटरीना कैफ केवल एक सफल अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि करोड़ों का कारोबार संभालने वाली सफल बिजनेस आइकन के रूप में भी जानी जाती हैं।

