Toxic New Song: कियारा के बाद अब तारा सुतारिया संग नजर आएंगे यश, नए गाने को लेकर बढ़ा बज़

Toxic New Song: कियारा के बाद अब तारा सुतारिया संग नजर आएंगे यश, नए गाने को लेकर बढ़ा बज़

साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म का पहला गाना ‘तबाही’ कियारा आडवाणी और यश की केमिस्ट्री के साथ रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

अब खबरें हैं कि फिल्म का अगला गाना तारा सुतारिया और यश पर केंद्रित होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स जल्द ही दूसरा गाना रिलीज करने की तैयारी में हैं, जिसमें दोनों सितारों की जोड़ी देखने को मिलेगी।

‘Toxic’ में यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा और हुमा कुरैशी जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज को लेकर भी काफी चर्चा है और मेकर्स इसके प्रमोशन को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। हालांकि नए गाने की आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)