मलाइका अरोड़ा के बाद अब ‘लैला मजनू’ एक्ट्रेस संग अर्जुन कपूर की डेटिंग की चर्चा, अफवाहों पर आया रिएक्शन

मलाइका अरोड़ा के बाद अब ‘लैला मजनू’ एक्ट्रेस संग अर्जुन कपूर की डेटिंग की चर्चा, अफवाहों पर आया रिएक्शन

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अब उनका नाम अभिनेत्री साहिबा बाली के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ लिया।

दरअसल, अर्जुन कपूर और साहिबा बाली को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच के दौरान साथ देखा गया था। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिसके बाद फैंस ने उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए।

कौन हैं साहिबा बाली?

साहिबा बाली अभिनेत्री होने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने फिल्म ‘लैला मजनू’ से अभिनय की शुरुआत की थी और इसके अलावा कई वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं।

साहिबा बाली ने दिया मजेदार जवाब

डेटिंग की खबरों के बीच साहिबा बाली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा — “Don’t believe everything pt 2”। उनके इस अंदाज को फैंस ने अफवाहों पर हल्के-फुल्के जवाब के तौर पर देखा।

मलाइका अरोड़ा से खत्म हो चुका है रिश्ता

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों ने कई मौकों पर अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात भी की थी, लेकिन बाद में दोनों के अलग होने की खबरें सामने आईं।

फिलहाल अर्जुन कपूर और साहिबा बाली ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच साहिबा का रिएक्शन जरूर चर्चा का विषय बन गया है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)