Jennifer Winget Wedding: एक-दूजे के हुए जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माइल, सामने आया शादी का खूबसूरत वीडियो

Jennifer Winget Wedding: एक-दूजे के हुए जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माइल, सामने आया शादी का खूबसूरत वीडियो

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री जेनिफर विंगेट और सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्माइल (William Ishmael) की शादी की खबरों के बीच अब एक खूबसूरत वेडिंग वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वायरल वीडियो में जेनिफर व्हाइट ब्राइडल गाउन में नजर आ रही हैं, जबकि विलियम ब्लैक टक्सीडो में दिखाई दे रहे हैं। दोनों का यह ड्रीमी व्हाइट वेडिंग समारोह फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने यूनाइटेड किंगडम (UK) में एक निजी समारोह में शादी की। वीडियो में शादी के कई भावुक और खूबसूरत पल देखने को मिल रहे हैं, जिन्हें फैंस सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। जेनिफर और विलियम के रिश्ते की चर्चा पिछले कई महीनों से हो रही थी, हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से लेकर काफी गोपनीयता बनाए रखी थी।

हालांकि, इस शादी को लेकर पहले कई रिपोर्ट्स और अटकलें सामने आई थीं, लेकिन अब वायरल वीडियो के बाद चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि यह शादी हो चुकी है, जबकि पहले तक अभिनेत्री की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। ऐसे में फैंस अब जेनिफर और विलियम की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)