
Apple ने OpenAI को कोर्ट में दिया झटका, केस खारिज करने की मांग का किया विरोध
Apple और OpenAI के बीच कानूनी विवाद और बढ़ गया है। OpenAI ने Apple की ओर से दायर ट्रेड सीक्रेट केस को खारिज करने की मांग की थी, लेकिन अब Apple ने कोर्ट में इसका जोरदार विरोध किया है। Apple ने अपनी नई फाइलिंग में कहा कि OpenAI के तर्क मामले के गंभीर आरोपों को नजरअंदाज करते हैं।
Apple का आरोप है कि OpenAI और उसके साथ जुड़े पूर्व Apple कर्मचारियों ने कंपनी की गोपनीय जानकारी और ट्रेड सीक्रेट्स का गलत तरीके से इस्तेमाल किया। Apple ने खास तौर पर पूर्व कर्मचारियों से जुड़े कथित डेटा एक्सेस और गोपनीय प्रोडक्ट जानकारी हासिल करने के आरोप दोहराए हैं।
वहीं, OpenAI ने अपने बचाव में कहा है कि Apple ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कौन-सी जानकारी कानूनी तौर पर ट्रेड सीक्रेट है और कंपनी को Apple के सीक्रेट्स की कोई जरूरत नहीं है। अब Apple ने कोर्ट से OpenAI की केस खारिज करने की मांग को पूरी तरह खारिज करने की अपील की है। इस मामले में अगली अहम सुनवाई 1 अक्टूबर को होने वाली है।

