बाराबंकी: डॉ. नीरज पटेल के जन्मदिवस पर भव्य समारोह, दर्जनों लोगों ने थामा अपना दल (एस) का दामन

बाराबंकी: डॉ. नीरज पटेल के जन्मदिवस पर भव्य समारोह, दर्जनों लोगों ने थामा अपना दल (एस) का दामन

जनपद के फतेहपुर स्थित सिहाली रोड पर अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव डॉ. नीरज पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर भव्य बैठक, प्रेस वार्ता एवं सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए। समारोह के दौरान डॉ. नीरज पटेल का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घ राजनीतिक जीवन की कामना की गई।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. नीरज पटेल ने कहा कि अपना दल (एस) किसानों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों और वंचित वर्ग के हितों के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. नीरज पटेल के नेतृत्व से प्रभावित होकर डॉ. मुकेश वर्मा, नीलू राजपूत, मनीष कुमार, संतोष कुमार और धर्मेंद्र राजू सहित दर्जनों लोगों ने अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विनय प्रकाश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनूप वर्मा, जिला महासचिव राहुल विश्वकर्मा, विधानसभा अध्यक्ष शिवकुमार सिंह, जोन अध्यक्ष अनुज रावत, अंकुर विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)