बाराबंकी में राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई, 30 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

बाराबंकी में राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई, 30 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति ने जनपद बाराबंकी के डीआरडीए स्थित गांधी सभागार में महिला जनसुनवाई कर पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई के दौरान कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, संवेदनशील और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।

जनसुनवाई के बाद अंजू प्रजापति ने महिला कल्याण, स्वास्थ्य, पुलिस, शिक्षा, समाज कल्याण और बाल विकास सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। साथ ही सभी विभागों को महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अपने दौरे के दौरान उन्होंने जिला कारागार, वन स्टॉप सेंटर और आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं मिली और उपस्थिति रजिस्टर में भी अनियमितताएं सामने आईं। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। साथ ही महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में 112, 1090, 181, 1098, 1930 समेत अन्य हेल्पलाइन नंबरों का बेझिझक उपयोग करें।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)