
*बांदा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश की मौत, गौ रक्षा प्रकोष्ठ में आक्रोश*
*बांदा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश की मौत, गौ रक्षा प्रकोष्ठ में आक्रोश*
*नरैनी (बांदा), 14 जुलाई* | नगर नरैनी के बांदा रोड पर सुबह करीब 5:30 बजे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से गोवंश की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ, तहसील नरैनी की टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटना में गोवंश का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था।
कोतवाली प्रभारी को सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। नगर पंचायत कर्मियों के सहयोग से मृत गोवंश का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया गया। गौ रक्षा प्रकोष्ठ ने त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
तहसील अध्यक्ष सोनू करवरिया ने कहा कि क्षेत्र में लगातार गोवंश सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण ओवरलोड बालू, गिट्टी, मोरम से भरे ट्रकों का तेज गति से अवैध संचालन है। प्रशासन के निर्देशों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं दिखती।
संगठन की मांग है कि : बांदा, कालिंजर, अतर्रा और पन्ना मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चले। दोषी चालकों व स्वामियों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई हो, वाहन जब्त हों। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में पुलिस गश्त व सीसीटीवी निगरानी बढ़े। प्रमुख मार्गों पर स्पीड नियंत्रण व चेतावनी संकेतक लगें।
संगठन ने पशुपालकों से गोवंश को सड़क पर खुला न छोड़ने की अपील की और अज्ञात वाहन की पहचान कर कार्रवाई की मांग की।
_____________________

