सुल्तानपुर: अधिवक्ता संघ चुनाव: सभी पर्चे जांच में मिले वैध*  *अध्यक्ष के लिए 17 व महासचिव के लिए 12 समेत कुल 73 दावेदारों ने भरा है पर्चा*  *इच्छुक प्रत्याशी आज पर्चा ले सकेंगे वापस

सुल्तानपुर: अधिवक्ता संघ चुनाव: सभी पर्चे जांच में मिले वैध* *अध्यक्ष के लिए 17 व महासचिव के लिए 12 समेत कुल 73 दावेदारों ने भरा है पर्चा* *इच्छुक प्रत्याशी आज पर्चा ले सकेंगे वापस

*अधिवक्ता संघ चुनाव: सभी पर्चे जांच में मिले वैध*

*अध्यक्ष के लिए 17 व महासचिव के लिए 12 समेत कुल 73 दावेदारों ने भरा है पर्चा*

*इच्छुक प्रत्याशी आज पर्चा ले सकेंगे वापस*
————————————
सुल्तानपुर। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के मद्देनजर दाखिल हुए नामांकन पत्रों की जांच व आपत्ति की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हुई,जिसमे सभी प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए है। बार अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को इच्छुक प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। चुनाव की इस प्रक्रिया के दौरान गहमा-गहमी का माहौल बना रहा।
अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर जारी हुई नई अधिसूचना के बाद अध्यक्ष पद के लिए 17 व महासचिव पद के लिए 12 उम्मीदवारो ने दो दिन पूर्व नामांकन पत्र दाखिल किया था। वहीं शेष 14 पदों के लिए कुल 44 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। अध्यक्ष पद के लिए शारदा प्रसाद मिश्र,रवींद्र प्रताप सिंह,अखिलेश शुक्ल,ज्ञानप्रकाश तिवारी, बद्रीप्रसाद पाण्डेय,राजकुमार सिंह,सभाजीत सिंह,अमरनाथ यादव,हेमंत कुमार मिश्र,ध्रुवराज सिंह,विजय श्रीवास्तव,तेज बहादुर सिंह,करुणा शंकर, उदय प्रताप सिंह,जय प्रकाश सिंह,जय प्रसाद तिवारी,राजेंद्र प्रताप सिंह एवं महासचिव पद के लिए सूर्यनाथ यादव,रोहित अवस्थी,कपिल पांडेय,जयंत कुमार सिंह,रवि प्रकाश पांडेय, देवी प्रसाद अग्रवाल, जयंत कुमार मिश्रा,गिरिजा प्रसाद श्रीवास्तव,आनंद पांडेय, मदन कुमार तिवारी,राकेश पांडेय व वीरेंद्र प्रताप सिंह मैदान में है। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार शर्मा समेत कुल पाँच,उपाध्यक्ष पद के लिए भानु प्रताप यादव,मृत्युंजय प्रताप सिंह समेत पांच,सह सचिव खुर्शीद क्लब पद के लिए कुल तीन,सह सचिव प्रशासन पद के लिए अजय कुमार पाठक व अंकुर वर्मा समेत पांच,सहसचिव पुस्तकालय पद के लिए अजय कुमार शर्मा व व्यालधर त्रिपाठी समेत चार,ट्रेजरार पद के लिए महिला आरक्षण के लिए हाईकोर्ट में याचिका पेश करने वाली शशि मिश्रा व लक्ष्मी यादव समेत तीन,चार सदस्यीय वरिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए कुल आठ व एवं चार सदस्यीय कनिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए नीतू यादव,प्रदीप कुमार समेत 11 प्रत्याशी चुनावी समर में शामिल है। अधिवक्ता संघ के चुनाव में 2079 अधिवक्ता मतदाता हिस्सा ले सकेंगे। पूर्व में जारी सूचना के अनुसार चार अगस्त को नामांकन पत्रों की वापसी तथा वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन,12 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान,13 को परिणाम आने तक मतगणना एवं 14 अगस्त को विजयी प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने की तिथि घोषित की गई है। महिला आरक्षण के लिए पेश याचिका पर सुनवाई के लिए हाईकोर्ट में सात अगस्त की तारीख तय की गई है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)