कुठौंद पुलिस को मिली बड़ी सफलता पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,

कुठौंद पुलिस को मिली बड़ी सफलता पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,

कुठौंद जालौन, कुठौंद थाना क्षेत्र अंतर्गत जालौन पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुठौंद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जालौन के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे के कुशल नेतृत्व में कुठौंद थाना पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त अल्ताव खा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार दिनांक 25 जून 2026 को थाना कुठौंद पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 47/2020 धारा 354/352/504/506 भादवि व 7/8 पॉक्सो से संबंधित मामले में काफी समय से माननीय न्यायालय से फरार चल रहा था NBW में फरार अभियुक्त अल्ताव खा पुत्र वसारत खा उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी ग्राम जालौन खुर्द,थाना कुठौंद, जनपद जालौन को उसके घर से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे का कहना है कि अभियुक्त की गिरफ्तारी से अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)