
*थोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,हनी ट्रैप व ब्लैकमेलिंग मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी*

रिपोर्टर (शिंभू सिंह शेखावत)
सीकर जिले के थोई थाना पुलिस ने हनी ट्रैप, ब्लैकमेलिंग, धमकी एवं सोशल मीडिया के माध्यम से बदनाम करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों निशा बैन गुजरात व श्रीमाधोपुर के मुंडरू निवासी रवि गोरा को गिरफ्तार कर लिया है। मंदिर के महंत पूरण नाथ ने थोई थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि कुछ व्यक्तियों द्वारा लगातार फोन कॉल, सोशल मीडिया पोस्ट एवं अन्य माध्यमों से बाबा गरीब नाथ योग आश्रम जोडली व महंत पुरण नाथ महाराज को मानसिक प्रताड़ना, ब्लैकमेलिंग तथा प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
थोई पुलिस की सक्रिय जांच एवं साक्ष्यों के आधार पर मामले में शामिल आरोपियों निशा निवासी गुजरात व रवि गोरा निवासी मुंडरु को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा प्रकरण की गहन जांच जारी है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पूरण नाथ महाराज ने बताया कुछ लोग पैसे ऐंठने के लिए यह गिरोह चलाते हैं इस पूरे इन गिरोह पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए।

