नेत्रहीन बच्चों के साथ मनाया बिटिया रिद्धि का जन्मदिन

नेत्रहीन बच्चों के साथ मनाया बिटिया रिद्धि का जन्मदिन

माधौगढ़ जालौन के माधौगढ़ नगर में शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष एवं समाजसेवी अजय सिंह भदौरिया ने अपनी बिटिया रानी रिद्धि का जन्मदिन नेत्रहीन बच्चों के साथ बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उनके साथ समाजसेवी विक्रम सिंह भदौरिया भी मौजूद रहे। जन्मदिन समारोह को खास बनाते हुए अजय सिंह भदौरिया ने नेत्रहीन बच्चों को अपने निज निवास पर आमंत्रित किया और उनके साथ खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में बच्चों को मिष्ठान और वस्त्र भेंट किए गए, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

अजय सिंह भदौरिया का कहना है कि दिव्यांग, अपंग और नेत्रहीन बच्चों की मदद करना उनका सपना और संकल्प है। वह हमेशा ऐसे बच्चों और जरूरतमंद लोगों के लिए आगे बढ़कर सहयोग करते रहे हैं। बिटिया रिद्धि के जन्मदिन को उन्होंने केवल पारिवारिक उत्सव तक सीमित न रखकर समाजसेवा का रूप दिया। कार्यक्रम के दौरान नेत्रहीन बच्चों ने डीजे पर नाचकर खूब आनंद लिया और पूरे माहौल को खुशियों से भर दिया। बच्चों ने अजय सिंह भदौरिया का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें बहुत प्यार और सम्मान दिया।

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने अजय सिंह भदौरिया की इस सराहनीय पहल की जमकर प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि जन्मदिन जैसे अवसरों पर यदि जरूरतमंद और दिव्यांग बच्चों के साथ खुशियां बांटी जाएं, तो समाज में मानवता और सेवा का अच्छा संदेश जाता है। अजय सिंह भदौरिया लंबे समय से गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं। कार्यक्रम में परिजन भी मौजूद रहे और सभी ने बिटिया रिद्धि को आशीर्वाद देते हुए इस सेवा भाव की सराहना की।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)