खातीपुरा में नालियों के निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार से व्यापारी परेशान

खातीपुरा में नालियों के निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार से व्यापारी परेशान

खातीपुरा क्षेत्र में राजस्थान सरकार द्वारा पिछले महीने की 12 तारीख से नालियों के निर्माण का कार्य कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य की गति अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पाई है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का आरोप है कि कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है, जिससे क्षेत्र में आमजन और व्यवसायियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

निर्माण कार्य के चलते कई स्थानों पर रास्ते बंद कर दिए गए हैं, जिसके कारण ग्राहकों का बाजार तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होने से उनकी बिक्री में भारी गिरावट आई है। कई दुकानदारों ने बताया कि पूरे दिन दुकान खुली रहने के बावजूद उनकी बोनी तक नहीं हो पा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

वहीं, मार्ग अवरुद्ध होने के कारण क्षेत्र में दिनभर कई बार जाम जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि जल्द से जल्द आमजन और व्यापारियों को राहत मिल सके।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)