
भाजपा कार्यालय जयपुर में सुना गया प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 134वां एपिसोड
प्रदेश भाजपा कार्यालय जयपुर में आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी सहित अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्मी के मौसम में स्वास्थ्यवर्धक देसी पेय पदार्थों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने भारतीय एथलेटिक्स में नया इतिहास रचने वाले खिलाड़ियों गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए देशवासियों को प्रेरित किया।
प्रधानमंत्री ने आम से जुड़ी भारतीय भावनाओं का जिक्र करते हुए देश की सांस्कृतिक विरासत पर भी प्रकाश डाला। साथ ही नीदरलैंड से चोल वंशकालीन दुर्लभ ताम्रपट्टिकाओं की स्वदेश वापसी का उल्लेख कर भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर और उसके संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

