51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र, जयपुर में 420 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार का अवसर

51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र, जयपुर में 420 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार का अवसर

जयपुर, 23 मई 2026। भारत सरकार द्वारा आयोजित 19वें रोजगार मेले का आयोजन आज देशभर के 47 स्थानों पर किया गया। राजस्थान में यह कार्यक्रम जयपुर, जोधपुर, अजमेर एवं बीकानेर में आयोजित हुआ। रोजगार मेले के माध्यम से भारत सरकार के 8 विभिन्न मंत्रालयों/विभागों, जैसे रेल मंत्रालय, डाक विभाग, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित अन्य विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर देशभर में 51,000 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

डीआईओ, एनआईसी जयपुर श्री जितेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री माननीय श्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री माननीय श्री भूपेंद्र यादव, जयपुर शहर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा तथा सिविल लाइंस विधायक श्री गोपाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान माननीय अतिथियों द्वारा जयपुर जिले में लगभग 420 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान अभ्यर्थी एवं अतिथि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से जुड़े। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

राजस्थान में कार्यक्रम हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) कनेक्टिविटी एवं तकनीकी समन्वय का कार्य राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के अधिकारियों राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी (SIO) श्रीमती पी. गायत्री एवं अतिरिक्त राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी (ASIO) श्री अमित भीवानी एवं VC कॉर्डिनेटर श्री हरी नारायण जी के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया, जिससे राज्य के सभी केंद्रों पर कार्यक्रम का सुचारू संचालन सुनिश्चित हो सका।

रोजगार मेला भारत सरकार की युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा पारदर्शी एवं समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)