चौमूं में इण्डेल मनी की नई शाखा का प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने किया फीता काटकर शुभारंभ

चौमूं में इण्डेल मनी की नई शाखा का प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने किया फीता काटकर शुभारंभ

चौमूं शहर के धौलीमंडी स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास देश की प्रतिष्ठित गोल्ड लोन कंपनी इण्डेल मनी (Indel Money) की नई शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया। यह पूरे भारत में कंपनी की 401वीं शाखा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा रहे, जिन्होंने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर शाखा का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामलाल शर्मा ने कहा कि चौमूं क्षेत्र में वित्तीय सेवाओं के विस्तार से स्थानीय व्यापारियों और आमजन को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि कंपनी अपनी बेहतरीन सेवाओं से क्षेत्र के विकास में सहभागी बनेगी। इण्डेल मनी कंपनी की विश्वसनीयता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा क्वालिटी बिजनेस के लिए अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। उद्घाटन समारोह के दौरान मदन लाल कुमावत, संदीप शर्मा, भारत भूषण पारीक सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके साथ ही इण्डेल मनी के एरिया मैनेजर वीरेंद्र सिंह, चौमू ब्रांच मैनेजर माही चौधरी और समस्त स्टाफ ने आए हुए अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया। अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)