
पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह पर लगे केस में पहली को दर्ज होगा बयान
सुलतानपुर। एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह सहित अन्य के खिलाफ चल रहे हत्या के मुकदमें मे आरोपियो का बयान दर्ज करने के लिए बृहस्पतिवार की तारीख तय की गई थी। फिलहाल मामले में बयान दर्ज करने की कार्यवाही बाधित रही। अदालत ने मामले में सभी आरोपियो को पहली मई के लिए व्यक्तिगत रूप से तलब किया है।
अमेठी जिले के जगदीशपुर के पूरे मतऊ गौरा निवासी शिवकुमार यादव ने सात अप्रैल 2001 की घटना बताते हुए अपने भाई राजकुमार यादव की साजिशन हत्या के आरोप में स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। वादी ने पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह,राम विलास तिवारी,सह आरोपी अशोक कुमार व विजय कुमार को नामजद किया था,जिनके खिलाफ हत्या सहित अन्य गम्भीर धाराओं मे ट्रायल चल रहा है।
CATEGORIES उत्तर प्रदेश

