*विधायक परिवार पर हमले के आरोपियों की अंतरिम बढ़ी*

*विधायक परिवार पर हमले के आरोपियों की अंतरिम बढ़ी*

*नियमित अग्रिम जमानत पर आठ को होगी बहस*
सुल्तानपुर। अमेठी से सपा विधायक महाराजी देवी के आवास परिसर में घुसकर हमला करने समेत अन्य आरोपो से जुड़े मामले में सपा नेता जय सिंह प्रताप यादव सहित पांच आरोपियो की तरफ से प्रस्तुत अग्रिम जमानत अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई के लिए तारीख नियत रही। फिलहाल मामले में बचाव पक्ष की तरफ से मौका मांगने की वजह से बहस बाधित रही। प्रभारी जिला जज संध्या चौधरी की अदालत ने अग्रिम जमानत की अवधि बढ़ाते हुए नियमित अग्रिम जमानत अर्जी पर बहस के लिए आठ जून की तारीख तय किया है।
अमेठी कोतवाली के आवास विकास कॉलोनी-महमूदपुर स्थित सपा विधायक महाराजी देवी के आवास पर गत 26 मई की शाम करीब आठ बजे की घटना बताते हुए वादी अनुराग प्रजापति ने स्थानीय कोतवाली में हमला करने व अपशब्द कहने समेत अन्य आरोपो में मुकदमा दर्ज कराया। मामले में गत 27 मई को विवेचक दिनेश सिंह ने डकैती की धारा बढ़ाते हुए आरोपी बलराम यादव,शेर बहादुर,मनु पाल,बिपिन यादव व धर्मराज की गिरफ्तारी कर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया था। फिलहाल अदालत ने पुलिस का रिमांड आवेदन खारिज करते हुए आरोपियो को सशर्त रिहा करने का आदेश दिया था। मामले में आरोपी सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव, नरसिंह यादव, बृजेश यादव,सौरभ यादव व शुभम यादव ने गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए जिला जज कोर्ट की शरण लिया था,जो अंतरिम जमानत पर चल रहे है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)