डकैती से जुड़े गैंगस्टर केस में इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह तलब

डकैती से जुड़े गैंगस्टर केस में इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह तलब

सुलतानपुर। सराफा व्यवसायी की ज्वेलरी शोरूम से हुई करोड़ो के आभूषण की डकैती से जुड़े गैंगस्टर केस में सोमवार को कोतवाली देहात के निरीक्षक धर्मवीर सिंह गवाही के लिए हाजिर हुए,जिनका मुख्य बयान दर्ज हुआ और बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की कार्यवाही शुरू किया। फिलहाल मामले में उनकी जिरह अभी पूरी नहीं हो सकी है। स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट राकेश यादव की अदालत ने उन्हें शेष जिरह के लिए चार मई की तारीख पर तलब किया है।
अमेठी जिले के मोहनगंज थाने के भवानी नगर के रहने वाले आरोपी विपिन सिंह व सह आरोपी सचिन सिंह,त्रिभुवन कोरी, पुष्पेंद्र सिंह,विनय शुक्ला, अरविंद यादव,दुर्गेश प्रताप सिंह, विवेक सिंह,अजय यादव, अंकित यादव,अरबाज,फुरकान के खिलाफ तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने कोतवाली नगर में गत एक मई को गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में आरोपियो के खिलाफ गैंगस्टर की धारा में आरोप-पत्र पेश किया गया,जिनके खिलाफ ट्रायल चल रहा है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)