सोमनाथ भारती के केस में 16 को पेश होगी डिस्चार्ज अर्जी
सुलतानपुर। दिल्ली के शिक्षा मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे मामले में चार्ज पर सुनवाई के लिए सोमवार की तारीख नियत रही। फिलहाल मामले में सोमनाथ भारती की तरफ से अगली तिथि पर डिस्चार्ज अर्जी पेश करने के लिए मौखिक रूप से समय की मांग की गई। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 16 मई की तारीख तय किया है।

अमेठी जनपद के जगदीशपुर थाने के हरपालपुर गांव के रहने वाले सोभनाथ साहू ने नौ जनवरी 2021 की घटना बताते हुए आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ विवादित टिप्पणी के आरोप में स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले का विचारण एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट की अदालत में चल रहा है। मामले में आरोप बनाने के बिंदु पर कई पेशियो से कार्यवाही लम्बित चल रही है।
CATEGORIES उत्तर प्रदेश

