आईपीएस अधिकारी का धौंस देकर ठगने वालों के खिलाफ मुकदमा

दिल्ली के एकेडमी में स्थान दिलाने का झूठा भरोसा देकर लाखो हड़पने का आरोप

रुपए वापस मांगने पर आईपीएस अधिकारी को अपना रिश्तेदार बताकर करियर बर्बाद कर देने की मिली धमकी

सुलतानपुर। दिल्ली की मैरिटाइम एकेडमी में सीधे अच्छा स्थान दिलाने एवं अन्य झूठे प्रलोभन देखकर युवक से 4.50 लाख रुपए हड़पने के मामले में एसीजेएम भव्या श्रीवास्तव की अदालत ने संज्ञान लिया है। अदालत ने बल्दीराय थाना प्रभारी को मामले में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच का आदेश दिया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने थाना प्रभारी को शीघ्र ही अदालत के आदेश का अनुपालन करने का भी निर्देश जारी किया है।

बल्दीराय थाने के मीरपुर-बल्लीपुर के रहने वाले अभियोगी इंद्रजीत सिंह ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भव्या श्रीवास्तव की अदालत में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर अर्जी पेश किया। जिनके आरोप के मुताबिक उनके पुत्र अभिजीत सिंह ने वाराणसी के एक कॉलेज से जीपी रेटिंग का कोर्स पूरा किया। अभियोगी के मुताबिक प्लेसमेंट नहीं मिल पाने के कारण उनके पुत्र ने दिल्ली के मैरिटाइम एकेडमी से संपर्क किया,जहां पर संस्थान की प्रतिनिधि मिनाक्षी जसवाल,दीपिका चौहान व विशाल मनु धैया ने उन्हें सीधे अच्छा स्थान दिलाने का झूठा भरोसा देकर 5.50 लाख रुपए वसूल लिए।

अभियोगी के मुताबिक आरोपियों के जरिए बिना वैध लाइसेंस के इन कार्यों का भरोसा दिया गया था,संदेह होने पर अभियोगी के पुत्र ने आरोपियों से वार्ता किया तो वह सही बातों को छुपा कर गोल-गोल जवाब देने लगे,जिस पर अभियोगी के पुत्र अभयजीत सिंह ने अपने रुपए वापस मांगे तो उन्होंने एक आईपीएस अधिकारी को अपना रिश्तेदार बताते हुए करियर बर्बाद कर देने की धमकी दिया। आरोप के मुताबिक काफी कहने सुनने के बाद आरोपियो ने मात्र एक लाख रुपए वापस किये,शेष 4:50 लाख रुपए हड़प लिए हैं। इस मामले में पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नही होने पर अभियोगी ने कोर्ट की शरण लिया,जहां से आरोपियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया गया है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)