
प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती के दीवाने हो गए थे निक जोनास, एक मैसेज से शुरु हुई लव स्टोरी,आज कहे जाते हैं ग्लोबल कपल
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग छाप छोड़ने के बाद हॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है. अपने ग्लैमरस अंदाज, फैशन सेंस और अपनी एक्टिंग से वे सबकी इंस्पिरेशन बन चुकी है. प्रियंका अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को भी लेकर लोगों के बीच सुर्खियां बटोरती रहती हैं. उनकी लव स्टोरी काफी ज्यादा दिलचस्प है.प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की पहली मुलाकात साल 2016 में हुई थी.पहली ही नजर में निक प्रियंका की खूबसूरती के दीवाने हो गए. उन्होंने एक्ट्रेस के को-स्टार को मैसेज कर कहा की प्रियंका बेहद खूबसूरत हैं.इतना ही नहीं निक ने प्रियंका के इंस्टाग्राम आईडी पर मैसेज किया और बिल्कुल अलग अंदाज में पूछा “हमारे कुछ कॉमन दोस्त हैं जो कह रहे थे कि हमें मिलना चाहिए’.इसके बाद प्रियंका ने रिप्लाई दिया और दोनों ने नंबर एक्सचेंज कर लिया. दोनों आपस में काफी बातें करने लगे और यहीं से दोनों की प्यार की शुरुआत हुई.फिर साल 2017 में दोनों पहली बार मेट गाला के रेड कार्पेट पर कपल के तौर पर नजर आए.इसके बाद निक और प्रियंका डेट पर ग्रीस गए थे. जहां निक ने उन्हें घुटने पर बैठकर शादी के लिए प्रपोज किया था.प्रपोज करने के अगले साल दोनों ने सगाई की और साल 2018 में उदयपुर में दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंध गए.फिर साल 2022 में सरोगेसी के जरिए प्रियंका ने बेटी का स्वागत किया. कपल ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा.

