मादुरो गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला में उथलपुथल, अमेरिकी कार्रवाई, वैश्विक प्रतिक्रियाएं और सत्ता संघर्ष जारी

मादुरो गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला में उथलपुथल, अमेरिकी कार्रवाई, वैश्विक प्रतिक्रियाएं और सत्ता संघर्ष जारी

अमेरिका ने नाटकीय अंदाज में अभियान चलाकर वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। अब मादुरो के खिलाफ अमेरिका में ड्रग तस्करी और अमेरिका के खिलाफ साजिश रचने के आरोपों में मुकदमा चलाया जाएगा। जानिए मादुरो की गिरफ्तारी के बाद से अब तक क्या क्या अपडेट है। अमेरिका के शनिवार को वेनेजुएला पर हमले और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी की नाटकीय गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यूयॉर्क लाया गया है। फिलहाल मादुरो को न्यूयॉर्क के डीईए सेंटर में हिरासत में रखा गया है। अमेरिका ने निकोलस मादुरो पर ड्रग तस्करी और आतंकी संगठनों के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया है। अमेरिका में मादुरो को कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी की पुष्टि की। ट्रंप ने ये भी कहा कि नई सरकार के सत्ता में आने तक अमेरिका ही वेनेजुएला का प्रशासन करेगा। वेनेजुएला के राष्ट्रपति की गिरफ्तारी पर भारत सरकार ने चिंता जताई है। भारत के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बयान में कहा, ‘वेनेजुएला का हालिया घटनाक्रम बेहद चिंता का विषय है। हम हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं। भारत, वेनेजुएला के लोगों की सुरक्षा को समर्थन की पुष्टि करता है। हम अपील करते हैं कि सभी संबंधित पक्ष शांतिपूर्वक और बातचीत के जरिए मुद्दे सुलझाएं, जिससे क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित हो सके। कराकास में भारतीय दूतावास, भारतीय समुदाय के संपर्क में है और उन्हें हरसंभव मदद दी जाएगी।’

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)