Jio Users के लिए बड़ा ऑफर: 12 महीने तक फ्री मिलेगा Canva Premium, जानें कौन उठा सकता है फायदा

Jio Users के लिए बड़ा ऑफर: 12 महीने तक फ्री मिलेगा Canva Premium, जानें कौन उठा सकता है फायदा

 

नई दिल्ली। रिलायंस जियो और Canva ने भारतीय यूजर्स के लिए एक नई साझेदारी की घोषणा की है। इसके तहत पात्र Jio ग्राहकों को 12 महीने तक Canva के प्रीमियम डिजाइनिंग टूल्स बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, इस ऑफर की कीमत करीब 4,000 रुपये तक है।

इस ऑफर का फायदा छात्रों, कंटेंट क्रिएटर्स, प्रोफेशनल्स, कारोबारियों और छोटे बिजनेस चलाने वाले लोगों को हो सकता है। Canva पर यूजर्स सोशल मीडिया पोस्ट, प्रेजेंटेशन, मार्केटिंग कंटेंट, वीडियो और अन्य क्रिएटिव डिजाइन तैयार कर सकते हैं।

किस Jio प्लान पर मिलेगा Canva का कौन सा प्लान?

ऑफर के तहत 399 रुपये वाला पात्र Jio प्लान लेने वाले ग्राहकों को 12 महीने के लिए Canva Pro मिलेगा।

वहीं, 349 रुपये और उससे ऊपर के पात्र 2GB/दिन वाले प्लान के ग्राहकों को 12 महीने के लिए Canva Pro Lite दिया जाएगा।

दोनों प्लान के लिए यूजर्स को अलग से कोई शुल्क नहीं देना होगा। ऑफर का फायदा लेने के लिए MyJio ऐप में जाकर Canva ऑफर पर टैप करना होगा और फिर इसे एक्टिवेट किया जा सकेगा।

Canva Pro और Pro Lite में क्या अंतर?

Canva Pro Lite में प्रीमियम टेम्पलेट्स, फोटो, वीडियो और फॉन्ट, बैकग्राउंड रिमूवर, Magic Resize और Magic Eraser जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

वहीं Canva Pro में इसके अलावा एडवांस्ड Brand Kit, प्रिंट-रेडी CMYK एक्सपोर्ट, Content Planner, सोशल पोस्ट शेड्यूलिंग और ज्यादा AI फीचर्स उपलब्ध होते हैं। Pro में Canva AI के जरिए चैट की मदद से डिजाइन तैयार करने जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

फोन से बना सकेंगे पोस्ट और प्रेजेंटेशन

Canva का इस्तेमाल मोबाइल से ही स्कूल प्रोजेक्ट, सोशल मीडिया पोस्ट, प्रेजेंटेशन, मार्केटिंग सामग्री और त्योहारों के ग्रीटिंग कार्ड बनाने के लिए किया जा सकता है।

हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में डिजाइन तैयार करने की सुविधा होने से यूजर्स अपनी पसंद की भाषा में कंटेंट बना सकते हैं। AI आधारित टूल्स शुरुआती आइडिया से लेकर डिजाइन तैयार करने तक के काम को आसान बनाने में मदद कर सकते हैं।

16 सितंबर से शुरू हुआ ऑफर

Jio और Canva का यह 12 महीने वाला ऑफर 16 सितंबर 2026 से पात्र Jio ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। पात्र रिचार्ज करने वाले यूजर्स MyJio ऐप के जरिए ऑफर को एक्टिवेट कर सकते हैं।

कंपनी के मुताबिक, ऑफर को एक्टिवेट करने के लिए अलग से कोई शुल्क या छिपा हुआ चार्ज नहीं है। हालांकि, Canva के प्लान और फीचर्स भविष्य में कंपनी की ओर से बदले जा सकते हैं।

सुविधा Canva Pro Lite Canva Pro
प्रीमियम टेम्पलेट्स, फोटो, वीडियो और फॉन्ट ✓ ✓
वन-टैप बैकग्राउंड रिमूवर ✓ ✓
ब्रांड किट बेसिक, 3 किट एडवांस्ड, 5 किट
प्रिंट-रेडी एक्सपोर्ट, CMYK – ✓
कंटेंट प्लानर, सोशल पोस्ट शेड्यूलिंग – ✓
मैजिक रिसाइज ✓ ✓
मैजिक इरेजर ✓ ✓
Canva AI, चैट से डिजाइन – ✓
एडवांस्ड AI टूल और ज्यादा AI लिमिट – ✓
क्लाउड स्टोरेज 50 GB 100 GB
CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)