
Lava Agni 4 Launched: भारत में लॉन्च हुआ Lava का नया स्मार्टफोन, AI फीचर्स से है लैस
लंबे इंतजार के बाद भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने Agni 4 को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, फोन को भारत में ही डिजाइन और डेवलप किया गया है। इसमें प्रीमियम एल्युमिनियम अलॉय मेटल फ्रेम के साथ कई AI आधारित फीचर्स दिए गए हैं।
फोन में वायु AI इंटेलिजेंट असिस्टेंट के साथ एक्सपर्ट AI एजेंट्स दिए गए हैं, जो यूजर्स की लर्निंग, क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी जैसे कामों में मदद करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
Lava Agni 4 के फीचर्स
Lava Agni 4 में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2400 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में 4nm प्रोसेस पर तैयार MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर मिलता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 3.35GHz तक है।
फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्शन बटन, डुअल स्टीरियो स्पीकर और गेम बूस्टर मोड जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी ने फोन के लिए तीन Android अपग्रेड और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने की बात कही है।
कैमरा में भी AI फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Lava Agni 4 के रियर पैनल पर 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
कंपनी के मुताबिक, फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। कैमरा सिस्टम में AI आधारित फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
5000mAh बैटरी और 66W चार्जिंग
Lava Agni 4 में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यानी फोन को कम समय में चार्ज करने की सुविधा मिलती है।
कीमत और बिक्री
Lava Agni 4 को Phantom Black और Lunar Mist कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। बैंक ऑफर के बाद इसकी कीमत 22,999 रुपये बताई गई है। फोन की बिक्री 25 नवंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Samsung Galaxy A26 5G से बताया जा रहा है। Galaxy A26 5G में Exynos 1380 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी, 50MP + 8MP डुअल रियर कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसकी कीमत 23,999 रुपये बताई गई है।
Lava Agni 4 के जरिए कंपनी ने मिड-रेंज सेगमेंट में AI फीचर्स, हाई-रिफ्रेश-रेट AMOLED डिस्प्ले और तेज चार्जिंग जैसे फीचर्स पर फोकस किया है।

