3 बेटियों के बाद हुआ बेटा… फिर क्यों डिलीवरी के बाद मां ने अस्पताल में कर ली आत्महत्या?

3 बेटियों के बाद हुआ बेटा… फिर क्यों डिलीवरी के बाद मां ने अस्पताल में कर ली आत्महत्या?

तेलंगाना के नालगोंडा जिले के सरकारी अस्पताल से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। 27 वर्षीय ममता ने बेटे को जन्म देने के कुछ घंटे बाद अस्पताल परिसर में आत्महत्या कर ली। ममता की पहले से तीन बेटियां थीं और बेटे के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल था। 4 अगस्त की रात ऑपरेशन के बाद ममता ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया था।

सीने में तेज दर्द की शिकायत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

परिजनों के मुताबिक, डिलीवरी के बाद ममता ने अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों को सीने में तेज दर्द और तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। परिवार का आरोप है कि उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि अस्पताल प्रशासन की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

पानी की टंकी के स्टैंड से लटकी मिली महिला

देर रात करीब दो बजे ममता ने अस्पताल परिसर में पानी की टंकी के स्टैंड से साड़ी के जरिए फांसी लगा ली। बिस्तर पर ममता के नहीं मिलने के बाद परिजनों ने अस्पताल और आसपास तलाश शुरू की, जिसके बाद वह स्टैंड से लटकी मिली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)