सिद्धार्थनगर: बीआरसी लोटन में एफएलएन प्रशिक्षण के चौथे दिन हिंदी /गणित शिक्षक संदर्शिका की संरचना तथा प्रगति प्रत्रक शिक्षण आदि पर हुआ मंथन

सिद्धार्थनगर: बीआरसी लोटन में एफएलएन प्रशिक्षण के चौथे दिन हिंदी /गणित शिक्षक संदर्शिका की संरचना तथा प्रगति प्रत्रक शिक्षण आदि पर हुआ मंथन

बीआरसी लोटन में एफएलएन प्रशिक्षण के चौथे दिन हिंदी /गणित शिक्षक संदर्शिका की संरचना तथा प्रगति प्रत्रक शिक्षण आदि पर हुआ मंथन

सिद्धार्थनगर। ब्लॉक संसाधन केंद्र लोटन में संचालित एफएलएन एवं एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षक प्रशिक्षण के चौथे दिन शिक्षकों को हिंदी संदर्शिका शिक्षण की नवीन विधियों और प्रभावी गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक सुनील कुमार त्रिपाठी, अजीत जायसवाल, मोहम्मद लतीफ,अखिलेश एवं हर्ष बहादुर ने हिंदी शिक्षक संदर्शिका में किए गए नवीन परिवर्तनों और उपचारात्मक शिक्षण उनके औचित्य के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही नवीन प्रिंट समृद्ध सामग्री की जानकारी देते हुए कक्षा शिक्षण में उसके उपयोग और बच्चों की समझ विकसित करने में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षकों ने साप्ताहिक आकलन एवं उपचारात्मक शिक्षण की प्रक्रिया समझाते हुए बताया कि आकलन के आधार पर बच्चों की सीखने संबंधी कमियों को चिह्नित कर उन्हें दूर करने के लिए आवश्यक गतिविधियां कराई जानी चाहिए। प्रशिक्षण में शिक्षकों को कक्षा में गतिविधि आधारित एवं बाल केंद्रित शिक्षण को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अन्तीष कुमार वर्मा ,कुंवर परवेज़,गौरव कुमार गुप्ता, विपिन तोमर, आरती, प्रीति, अनिल कुमार, शिवसागर, संजय, महेश, सहित अन्य शिक्षक एवं प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)