1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की कार्ययोजना वर्ष 2026-27 के अनुपालन में आज दिनांक 1 मई 2026 को अंतर्राष्ट्रीय  श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ  एवं विज्ञान फाउन्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में आश्रय गृह पलटन छावनी, निकट ताड़ी खाना क्रासिंग, लखनऊ में श्री कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की अध्यक्षता में श्रमिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रमिक संवाद कार्यक्रम में शरद कुमार यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, विज्ञान फाउन्डेशन के कार्यकर्ता एवं श्रमिक उपस्थित रहे।
सचिव, द्वारा सर्वप्रथम संवाद कार्यक्रम में उपस्थित समस्त श्रमिकों को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये कहा कि श्रमिक खेत खलिहानों से लेकर बड़े- बड़े उद्योगों तक, गलियों से लेकर राष्ट्रीय राजमार्गों तक, असंख्य निर्माण और उत्पादन कार्याें में लगे हमारे श्रमिक भाई बहन इस देश की रीढ है।
सचिव महोदय ने कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.05.2026 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)