मुरादाबाद: 78 करोड़ रुपये की धनराशि के गबन/धोखाधड़ी के प्रकरण में ग्रीन रे इंटरनेशनल कंपनी से जुड़े 03 अभियुक्तों को ई0ओ0डब्लू0 टीम ने किया गिरफ्तार।

मुरादाबाद: 78 करोड़ रुपये की धनराशि के गबन/धोखाधड़ी के प्रकरण में ग्रीन रे इंटरनेशनल कंपनी से जुड़े 03 अभियुक्तों को ई0ओ0डब्लू0 टीम ने किया गिरफ्तार।

प्रेस नोटः
दिनांक 24.09.2026
78 करोड़ रुपये की धनराशि के गबन/धोखाधड़ी के प्रकरण में ग्रीन रे इंटरनेशनल कंपनी से जुड़े 03 अभियुक्तों को ई0ओ0डब्लू0 टीम ने किया गिरफ्तार।
गिरफ्तारी का विवरण-
ई0ओ0डब्लू0 टीम द्वारा दिनांक 24.09.2026 को थाना गलशहीद, जनपद मुरादाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0-64/16, से संबंधित प्रकरण में वांछित 03 अभियुक्तों को जनपद मुरादाबाद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त फुरकान अहमद को थाना कटघर क्षेत्र से, अभियुक्त फिरासत अली को थाना मूंढापाण्डे क्षेत्र से तथा अभियुक्त इब्राहिम सैफी को थाना भोजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
“ग्रीन रे इंटरनेशनल कंपनी” के निदेशकों एवं एजेंटों द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आम लोगों को कम समय में ही धनराशि दोगुनी करने का प्रलोभन देकर निवेश कराया गया। उक्त लोक लुभावनी योजनाओं के झांसे मे आकर के बडीं संख्या में लोगों ने अपना धन निवेश किया।
कम्पनी के निदेशकगण एवं एजेंटों द्वारा आपस में साठ-गांठ कर सुनियोजित षड्यंत्र के तहत निवेशकों/ग्राहकों को कम्पनी की योजनाओं के संबंध में विश्वास में लेकर निवेश कराया जाता था। कम्पनी एवं उसके निदेशकगण पर विश्वास बनाए रखने के उद्देश्य से कुछ निवेशकों/ग्राहकों को समय-समय पर रिफण्ड भी प्रदान किया जाता था नये बेरोजगार युवकों को निवेशक/ग्राहक बनाकर अधिक से अधिक धनराशि एकत्रित की जाती थी। कम्पनी के संचालक/निदेशकगण एवं एजेंटों द्वारा निवेशकों से प्राप्त करीब 78 करोड़ रुपये की धनराशि को बिना उनकी जानकारी के हड़पकर आपस में बांट लिया गया तथा कम्पनी को बंद कर फरार हो गये।
उल्लेखनीय है ग्रीन रे इण्टरनेशनल ग्रुप ऑफ कम्पनीज के विरूद्ध उड़ीसा एवं पश्चिमी बंगाल के विभिन्न जिलो एवं विभिन्न थानो में मुकदमें पंजीकृत है जिसकी विवेचना सीबीआई द्वारा की जा रही है।
3. गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
4. फुरकान अहमद पुत्र गफूर अहमद
निवासी- गली नं0 5, निकट जामा मस्जिद पार्क, वार वालान, मुरादाबाद।
गिरफ्तारी स्थान: थाना कटघर, जनपद मुरादाबाद।
2. फिरासत अली पुत्र स्व0 मो0 अली
निवासी- मातीपुर उर्फ मैनी (करनपुर), थाना मूंढापाण्डे, जनपद मुरादाबाद।
गिरफ्तारी स्थान: थाना मूंढापाण्डे, जनपद मुरादाबाद।
3. इब्राहिम सैफी पुत्र अब्दुल रहीम सैफी
निवासी- मो0 नवाबपुरा, रामपुर सदर, टाण्डा, थाना टाण्डा, जनपद रामपुर।
गिरफ्तारी स्थान: थाना भोजपुर, जनपद मुरादाबाद।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)