मुरादाबाद: ₹1.6 करोड़ जीएसटी चोरी करने वाले अभियुक्त को ई0ओ0डब्लू0 टीम ने किया गिरफ्तार।

मुरादाबाद: ₹1.6 करोड़ जीएसटी चोरी करने वाले अभियुक्त को ई0ओ0डब्लू0 टीम ने किया गिरफ्तार।

प्रेस नोट
दिनांक-22-09-2026
₹1.6 करोड़ जीएसटी चोरी करने वाले अभियुक्त को ई0ओ0डब्लू0 टीम ने किया गिरफ्तार।

आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन मेरठ सेक्टर-मेरठ द्वारा सम्पादित की जा रही मु0अ0सं0-254/21 धारा-419, 420, 465, 467, 468, 471, 120बी भादवि थाना-भोजपुर जनपद मुरादाबाद की विवेचना में वाँछित चल रहे अभियुक्त जुल्फकार पुत्र लतीफ निवासी मोहल्ला हरबोला वाला भोजपुर थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद की दिनांक 22-09-2026 को हुई गिरफ्तारी के सम्बन्ध में।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरणः-

उल्लेखनीय है कि वर्ष-2021 में जी०एस०टी कॉमन पोर्टल पर सर्वश्री जीएस इण्टरनेशनल, मो० नवपुर निकट वाटर टैक, भोजपुर, स्टेशन रोड, मुरादाबाद जिसमें श्रीमती पूनम पुत्री तिलकराज निवासी गली न0-18 बापानगर करोल बाग दिल्ली-110005 को जी०एस०टी० के विभागीय पोर्टल से आयरन एण्ड स्टील की खरीद-बिक्री के कारोबार हेतु फर्म स्वामिनी के रुप में पंजीयन कराया गया था। उक्त फर्म के सम्बन्ध में विशेष अनुसंधान शाखा (जीएसटी) इकाई-बी मुरादाबाद द्वारा दिनांक 04-06-2021 को घोषित व्यापार स्थल मौ० नवपुर निकट वाटर टैंक, भोजपुर, स्टेशन रोड, मुरादाबाद की जांच करने पर सर्वश्री जीएस इन्टरनेशनल नाम से कोई फर्म संचालित होना नहीं पायी गया और न ही इस फर्म के दिये गये पते से कोई व्यापार किया जाना पाया गया। जिसके सम्बन्ध में भारत सरकार व उ0प्र0 सरकार को रुपये 1,67,77,904/- की जीएसटी चोरी के सम्बन्ध में वादी श्री दीपक मेहरोत्रा, तत्कालीन वाणिज्य कर अधिकारी, विशेष अनुसंधान शाखा (जीएसटी) इकाई मुरादाबाद द्वारा थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद पर मु0अ0सं0-254/21 धारा-419, 420, 465, 467, 468, 471, 120बी भादवि पंजीकृत कराया गया था।

इस संगठन द्वारा की गयी विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त जुल्फकार पुत्र लतीफ उपरोक्त द्वारा अन्य सहअभियुक्तों के साथ मिलकर जनपद मुरादाबाद के कस्बा भोजपुर में स्थित जिल इंटर प्राईजेज, एस0 शकलेन ट्रेडर्स, विक्की मैटर्स स्क्रैप डीलर्स, एस0एस0 बैटरी एवं अल्सिफा ट्रेडर्स को जीशान एवं मौ0 कलीम से सस्ता बैटरी का लैड व्यापार हेतु खरीदवाना एवं उनके बिलों को उक्त कम्पनियों को उपलब्ध कराकर कमीशन प्राप्त किया किया जाता था।

ई0ओ0डब्लू0, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत उक्त अभियोग में फरार/वाँछित चल रहे अभियुक्त जुल्फकार उपरोक्त को दिनांक 22-09-2026 को ई0ओ0डब्लू0 टीम द्वारा मुरादाबाद से गिरफ्तार किया गया।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)