बहुचर्चित जौनपुर खाद्यान्न घोटाले के तत्कालीन आरोपी कोटेदार को ई०ओ० डब्लू० टीम ने किया गिरफ्तार

बहुचर्चित जौनपुर खाद्यान्न घोटाले के तत्कालीन आरोपी कोटेदार को ई०ओ० डब्लू० टीम ने किया गिरफ्तार

प्रेस नोट

दिनांक-20.06.2026

बहुचर्चित जौनपुर खाद्यान्न घोटाले के तत्कालीन आरोपी कोटेदार को ई०ओ० डब्लू० टीम ने किया गिरफ्तार ।

आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के अन्तर्गत उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में अनु०अन्चे0-119/2020, मु0अ0सं0-04/2020, धारा-409/467/468/471/477ए/120वी / 34 भा०द०वि० थाना-ई०ओ० डब्लू० जनपद-वाराणसी में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी दिनांक 20.06.2026 को सुबह समय 10.20 बजे ई० ओ०डब्लू० सेक्टर वाराणसी की टीम द्वारा अभियुक्त के निवास स्थान के पास से किया गया। अभियुक्त तत्कालीन समय में कोटेदार था तथा कार्य प्रभारी के द्वारा बनाये गये फर्जी मस्टररोल के आधार पर फर्जी श्रमिकों को खाद्यान्न का वितरण किया था।

अभियुक्त का विवरण-

1- नाम, पता गिरफ्तार अभियुक्तः-1-बखेडू पुत्र चिरकिट, निवासी ग्राम सखैला, थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर

घटना का संक्षिप्त विवरण-

वर्ष 2004 से 2005 के मध्य जनपद जौनपुर में केन्द्र / राज्य सरकार द्वारा संचालित सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना अन्तर्गत के विकास खण्ड धर्मापुर के विभिन्न गावों में जिला पंचायत अंश से नाली निर्माण, खड़न्जा निर्माण, पटरी मरम्मत, सम्पर्क मार्ग पर मिट्टी कार्य, सी०सी० रोड और पुलिया निर्माण कार्य कराया जाना प्रस्तावित था, जिसमें लगे मजदूरों को कार्य के बदले खाद्यान्न (चावल) / नकद धनराशि आवंटित कराया जाना था किन्तु अभियुक्तगण द्वारा फर्जी मस्टर रोल तैयार कर वास्तविक मजदूरों को खाद्यान्न एंव नकद धनराशि वितरित न कर लगभग 01 लाख रू० की शासकीय क्षति कारित की गयी है। इस अभियोग की विवेचना के मध्य संकलित साक्ष्यों से कुल-05 अभियुक्तों के विरूद्ध आरोप प्रमाणित पाया गया है।

वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध चलाये गये गिरफ्तारी अभियान के तहत गिरफ्तार वांछित अभियुक्त तत्कालीन कोटेदार बखेडू पुत्र चिरकिट, निवासी ग्राम सखेला, थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर को मा० न्यायालय, विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट-2 वाराणसी के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)