
नागपुर में हिंदू बनकर पहुंचे चोर, मंदिर से माता का मंगलसूत्र लेकर फरार
नागपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ बदमाशों ने खुद को श्रद्धालु दिखाने के लिए मंदिर में प्रवेश से पहले जूते उतारे, हाथ जोड़कर पूजा-अर्चना का दिखावा किया और मौका मिलते ही माता की प्रतिमा पर चढ़ा मंगलसूत्र चोरी कर फरार हो गए।
घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है।
मंदिर में आस्था के नाम पर चोरी की इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
CATEGORIES उत्तर प्रदेश

