नगला पुरवा में बुनियादी सुविधाओं का टोटा, मजदूर मोर्चा ने डीएम से लगाई गुहार

नगला पुरवा में बुनियादी सुविधाओं का टोटा, मजदूर मोर्चा ने डीएम से लगाई गुहार

*नगला पुरवा में बुनियादी सुविधाओं का टोटा, मजदूर मोर्चा ने डीएम से लगाई गुहार*

*बांदा, 14 जुलाई* | असंगठित मजदूर मोर्चा के बुंदेलखण्ड प्रभारी एडवोकेट पुष्पेंद्र भास्कर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन देकर ग्राम पंचायत बाघा के मजरा नगला पुरवा में मूलभूत सुविधाओं की मांग उठाई।

ग्रामवासियों का कहना है कि थाना बिसंडा, तहसील अतर्रा के इस गांव में वर्षों से सड़क, पानी, बिजली व सफाई की भारी समस्या है। बरसात में हालात और बिगड़ जाते हैं।

असंगठित मजदूर मोर्चा की प्रमुख मांगे,
“रघुबीर बाबा स्थान से नाला संख्या 1602 तक 20-22 गांठा चकरोड अधूरी। कच्चे रास्ते में जलभराव से स्कूली बच्चों को तालाब किनारे से जोखिम लेकर गुजरना पड़ता है। आरसी सड़क बनवाने की मांग।
“गांव की गलियां, नालियां व संपर्क मार्ग टूटे। “हैंडपंप महीनों से खराब, पाइपलाइन से नियमित पानी नहीं।
“सफाई व्यवस्था ठप, जगह-जगह गंदगी। “मुक्तिधाम न होने से बरसात में अंतिम संस्कार में दिक्कत। “बिजली के खंभे जर्जर, आपूर्ति बाधित। “सभी समस्याओं से बरसात में जनजीवन अस्त-व्यस्त।

एडवोकेट भास्कर ने शीघ्र समाधान न होने पर ग्रामीणों के साथ आंदोलन की चेतावनी दी।

*बाइट-1*: स्थानीय ग्रामीण

*बाइट-2*: ए एस नोमानी

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)