
दहेज में लाखों की मांग या साजिश? रोशनी की मौत ने खड़े किए कई सवाल
शादी के समय परिवार ने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था। आरोप है कि रोशनी के मायके वालों ने करीब 2.5 लाख रुपये नकद और 5 तोला सोना भी दिया, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष की मांगें खत्म नहीं हुईं। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही रोशनी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
मृतका के परिवार का आरोप है कि दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर रोशनी पर लगातार दबाव बनाया जाता था। कई बार उसने अपने परिजनों को फोन कर अपनी परेशानियों के बारे में बताया था। परिजनों का दावा है कि उन्होंने रिश्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन हालात लगातार बिगड़ते गए और रोशनी की जिंदगी मुश्किलों में घिरती चली गई।
अब रोशनी की संदिग्ध मौत ने पूरे मामले को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि रोशनी की कहानी फंदे तक पहुंच गई? यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी है? पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि परिवार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहा है।

