जन्मदिन पर पत्रकार महेंद्र सिंह गौतम ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, तहसील परिसर में लगाया ‘मां के नाम’ चंदन का पौधा

जन्मदिन पर पत्रकार महेंद्र सिंह गौतम ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, तहसील परिसर में लगाया ‘मां के नाम’ चंदन का पौधा

 एबीसी न्यूज़ के पत्रकार महेंद्र सिंह गौतम ने अपने जन्मदिन को खास और प्रेरणादायक अंदाज में मनाते हुए तहसील परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत चंदन का पौधा लगाया। इस अवसर पर तहसीलदार भुवनेन्द्र कुमार ने भी पौधारोपण में सहभागिता निभाई और महेंद्र सिंह गौतम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों, सभासदों, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की। इस पहल को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया गया।

अपने संबोधन में महेंद्र सिंह गौतम ने कहा कि जन्मदिन जैसे खास अवसरों पर अनावश्यक खर्च करने के बजाय समाज और प्रकृति के हित में कार्य करना अधिक सार्थक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जन्मदिन पर गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाएं तथा कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम अवश्य लगाएं। उनका कहना था कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अमूल्य हैं, क्योंकि वे शुद्ध ऑक्सीजन, स्वच्छ वातावरण और ठंडी हवा प्रदान करते हैं, जिससे पर्यावरण संतुलित रहता है और अनेक बीमारियों से बचाव संभव होता है। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

जन्मदिन के उपलक्ष्य में तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2019 विधानसभा के प्रबल दावेदार ओमकार ठाकुर, सभासद अरविंद कुमार सेंगर, वरिष्ठ पत्रकार विजय द्विवेदी, आर.के. मिश्रा, डॉ. विनोद कुमार कुशवाहा, एल.बी. सिंह, अखिलेश सविता, मोनू शर्मा, राकेश, देवेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार, भोला पाठक, अंकित याज्ञिक, योगेंद्र प्रजापति, वेदप्रकाश याज्ञिक, सौरभ रामपुरा, उमेश प्रजापति, राजू हारौली सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने महेंद्र सिंह गौतम को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घ जीवन की कामना की तथा पर्यावरण संरक्षण के इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)