
चित्रकूट में NEET छात्रा से दरिंदगी! देवांगना घाटी में गैंगरेप का आरोप, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध
चित्रकूट की प्रसिद्ध देवांगना घाटी में एक NEET छात्रा के साथ कथित गैंगरेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि छात्रा अपने एक दोस्त के साथ घूमने गई थी, तभी तीन युवकों ने दोनों को रोक लिया। हमलावरों ने छात्र के साथ मारपीट की और उसे झाड़ियों में फेंक दिया, जबकि छात्रा को अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप है।
घटना के बाद पीड़िता और उसके साथी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। शुरुआती जांच में तीन संदिग्ध युवक कैमरे में दिखाई दिए हैं, जिनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
फिलहाल पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराते हुए मामले की जांच तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

