करण कुमावत हमले पर फूटा समाज का गुस्सा! चौमूं में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

करण कुमावत हमले पर फूटा समाज का गुस्सा! चौमूं में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जयपुर जिले के चौमूं में श्री कुमावत समाज विकास संस्था की ओर से खाटूश्यामजी निवासी करण कुमावत पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। समाज के लोगों ने मामले में शीघ्र कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ज्ञापन में बताया गया कि कुछ दिनों पूर्व खाटूश्यामजी निवासी करण कुमावत पर असामाजिक तत्वों द्वारा जान से मारने की नीयत से हमला किया गया था। हमले में गंभीर रूप से घायल करण कुमावत का अस्पताल में उपचार चल रहा है। समाज के लोगों का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे समाज में रोष और नाराजगी लगातार बढ़ रही है।

कुमावत समाज विकास संस्था ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने, जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा घायल करण कुमावत को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। इस अवसर पर मोहनलाल कुमावत, पूर्व पार्षद राजेंद्र किरोड़ीवाल, ओमप्रकाश कुमावत, पार्षद महेंद्र कुमावत, नीरू कुमावत, हेमंत कुमावत, गोपीराम कुमावत, बिरधीचंद कुमावत, ब्रह्मदत्त कुमावत, कैलाश खाटूवाल, भेरूलाल कुमावत, सांवरमल कुमावत, अनिल कुमावत, संदीप कुमावत सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग दोहराई।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)