कानपुर: अब AI वाली दुल्हनें करती हैं ठगी! शादी के सपने दिखाकर लाखों उड़ा लेता था यह ‘लव का लूट सेंटर’

कानपुर: अब AI वाली दुल्हनें करती हैं ठगी! शादी के सपने दिखाकर लाखों उड़ा लेता था यह ‘लव का लूट सेंटर’

कानपुर साइबर पुलिस ने ऐसे ही एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो फर्जी मैट्रिमोनियल कंपनियों और कॉल सेंटर के जरिए देशभर में लोगों को निशाना बना रहा था. बताया गया कि यह गिरोह शादी की चाह रखने वाले युवाओं को टारगेट करता था. शादी की चाह रखने वाले युवकों को खूबसूरत दुल्हन का सपना दिखाया जाता था, घंटों फोन पर मीठी-मीठी बातें होती थीं, रिश्ता पक्का होने का भरोसा देकर ठगी का असली खेल शुरू होता था.

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह सोशल मीडिया और मैट्रिमोनियल साइट्स से युवकों का डेटा जुटाता था. इसके बाद AI तकनीक और एडिटेड तस्वीरों की मदद से आकर्षक महिला प्रोफाइल तैयार की जाती थीं. फिर कॉल सेंटर में बैठी महिला कर्मचारियों को लड़की बनाकर पीड़ितों से बातचीत कराई जाती थी, जिससे उन्हें यकीन हो जाए कि रिश्ता बिल्कुल असली है.

ठगी के लिए गिरोह इन पैंतरों का करता था इस्तेमाल

गिरोह ने अपने कारोबार को वैध दिखाने के लिए “परफेक्ट रिश्ते”, “शादी मैच” और “शादी मैच इंडिया” जैसे नामों का सहारा लिया था. पीड़ितों से कभी रजिस्ट्रेशन फीस, कभी प्रोफाइल फीस, कभी परिवार की सहमति तो कभी सुरक्षा जमा राशि के नाम पर पैसे मांगे जाते थे. जैसे-जैसे भरोसा बढ़ता था, वैसे-वैसे रकम भी बढ़ती जाती थी.

 

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि कई बार पीड़ितों को यह दिखाया जाता था कि लड़की पक्ष ने भी कुछ भुगतान किया है और अब प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए उन्हें भी पैसा जमा करना होगा. शादी की जल्दबाजी और रिश्ता टूटने के डर में लोग लगातार रकम भेजते रहते थे. पुलिस के मुताबिक, जब किसी पीड़ित को ठगी का एहसास होता और वह शिकायत दर्ज कराता था तो गिरोह उसे समझौते के लिए मनाने या शिकायत वापस लेने का प्रयास करता था, ताकि पूरा नेटवर्क बचा रहे.

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)