खैरथल के समाजसेवी दिनेश रामेजा का निधन, सिंधी समाज में शोक की लहर

खैरथल के समाजसेवी दिनेश रामेजा का निधन, सिंधी समाज में शोक की लहर

खैरथल-तिजारा क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी एवं सिंधी पंचायत के मुखी दिनेश रामेजा के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। 59 वर्ष की आयु में उनके निधन की खबर मिलते ही सिंधी समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों में दुख का माहौल छा गया। अपने सरल, सौम्य और मिलनसार स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले दिनेश रामेजा समाज सेवा के कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते रहे।

दिनेश रामेजा ने समाज कल्याण के लिए अनेक उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने पक्षियों के लिए पक्षी घर बनवाने, चींटियों के संरक्षण के लिए विशेष व्यवस्था कराने तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण जैसे कार्यों में योगदान दिया। इसके अलावा प्याऊ, जल मंदिर, प्रेम प्रकाश आश्रम और अन्य धर्मार्थ गतिविधियों में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। सिंधी पंचायत के मुखी के रूप में उन्होंने समाज को संगठित करने और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य किया।

उनके निधन पर अलवर व्यापार महासंघ अध्यक्ष ओम प्रकाश रोघा, गोविंद रोघा, बल्लभग्राम मुखी वासुदेव दासवानी, झूलेलाल मंदिर अध्यक्ष अर्जुन दास बाबानी, दिनेश मुखीजा, तुलसी भूरानी, नरेंद्र कुमार, विनोद वेलेचा सहित खैरथल के अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने नम आंखों से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दिनेश रामेजा का समाज सेवा के प्रति समर्पण और उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन से समाज ने एक कर्मठ, संवेदनशील और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को खो दिया है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)