एनआईसी सभागार, लखनऊ में जनगणना–2027 के अंतर्गत स्व-गणना करते जिलाधिकारी लखनऊ।

एनआईसी सभागार, लखनऊ में जनगणना–2027 के अंतर्गत स्व-गणना करते जिलाधिकारी लखनऊ।

लखनऊ में जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां अब तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी विशाख जी ने 7 मई से शुरू हुई स्व-गणना यानी सेल्फ-एन्यूमरेशन प्रक्रिया में स्वयं भाग लेते हुए आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर अपनी आवश्यक जानकारियां ऑनलाइन दर्ज कर फार्म सफलतापूर्वक सबमिट किया। जिलाधिकारी ने इस प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश की विकास योजनाओं की मजबूत नींव होती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता बेहद आवश्यक है।

इस दौरान जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें उप निदेशक जनगणना, नगर आयुक्त गौरव कुमार तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शामिल रहे। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे निर्धारित समय के भीतर स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेकर सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करें, ताकि भविष्य की योजनाएं और नीतियां सटीक आंकड़ों के आधार पर तैयार की जा सकें। प्रशासन का मानना है कि डिजिटल माध्यम से होने वाली यह प्रक्रिया जनगणना को अधिक तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाएगी।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)