आमजन तक पहुँचे सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ – दिया कुमारी

आमजन तक पहुँचे सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ – दिया कुमारी

जयपुर, 14 मई । राजस्थान सरकार द्वारा संचालित ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत गुरुवार को बस्सी विधानसभा की ग्राम पंचायत अनंतपुरा में संध्या चौपाल एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार की माननीया उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर आमजन से संवाद किया तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे पात्र व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आमजन से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने इस दौरान 23 से 25 मई तक जयपुर में आयोजित हो रहे ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) 2026 में अधिक से अधिक कृषकों, पशुपालकों एवं निवेशकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गोद भराई रस्म का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सरकार के प्रति विश्वास व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सीएम मीणा, केएल मीणा, उपखंड अधिकारी बस्सी डॉ. गरिमा शर्मा सहित समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)