
Video: ट्रंप ने मेसी को रोका, दिग्गज खिलाड़ी की छलके आंसू, फिर यमाल के जेस्चर ने जीत लिया दिल
अमेरिका में आयोजित एक फुटबॉल समारोह के दौरान ऐसा भावुक पल देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में लियोनेल मेसी को कुछ देर के लिए रोका गया, जिसके बाद माहौल चर्चा का विषय बन गया।
इसी दौरान एक दिग्गज खिलाड़ी भावुक होकर फूट-फूटकर रोता नजर आया। वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने इस पल पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। हालांकि, रोने की वजह को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है और सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं।
इस बीच स्पेन के युवा स्टार लामिन यमाल ने जो किया, उसने सभी का दिल जीत लिया। यमाल ने खिलाड़ी के पास जाकर उनका हौसला बढ़ाया और सम्मान जताया। उनका यह मानवीय व्यवहार सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जहां फैंस उनकी खेल भावना और विनम्रता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

