
IGRS रैंकिंग में नंबर-1 आने पर पुलिस कमिश्नर ने पूरी टीम को किया सम्मानित, 30,000 का नकद इनाम और प्रशस्ति पत्र देकर थपथपाई पीठ
*IGRS रैंकिंग में नंबर-1 आने पर पुलिस कमिश्नर ने पूरी टीम को किया सम्मानित*
*30,000 का नकद इनाम और प्रशस्ति पत्र देकर थपथपाई पीठ*
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जनसुनवाई और शिकायतों के त्वरित निस्तारण प्रणाली में लखनऊ पुलिस के पहले स्थान पर आने के बाद, आज पूरी टीम का भव्य सम्मान किया गया। पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए अपनी पूरी आईजीआरएस टीम को बधाई दी।
पुलिस कमिश्नर ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने हाथों से प्रशस्ति पत्र सौंपे।
टीम की दिन-रात की मेहनत और जनता की समस्याओं को समय पर सुलझाने के लिए 30,000 की प्रोत्साहन राशि दी गई।
लखनऊ पुलिस का यह प्रदर्शन पूरे उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों के लिए एक मिसाल बन गया है।
यह सम्मान पूरी टीम की ईमानदारी और तत्परता का फल है। जनता की हर शिकायत का समय पर और सही निस्तारण ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, अमरेंद्र कुमार सेंगर, पुलिस कमिश्नर
*मो.इरफान खान*

