बीजेपी कार्यालय में बढ़ी सियासी हलचल, थोड़ी देर में पहुंचेंगे पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

बीजेपी कार्यालय में बढ़ी सियासी हलचल, थोड़ी देर में पहुंचेंगे पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा 14 दिसंबर को होगी। इसके लिए 464 मतदाताओं की सूची जारी कर दी गई है। यूपी में भाजपा कार्यालय पर शनिवार दोपहर में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, साध्वी निरंजन ज्योति, ओपी सरकार में मंत्री दारा सिंह चौहान, बाबू राम निषाद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय भी भाजपा कार्यालय पहुंचे। कुछ देर में विनोद तावड़े, पीयूष गोयल साथ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। , 12 दिसंबर को बीएल संतोष की अगुआई में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने केंद्रीय संगठन के निर्देश और चुनाव की प्रक्रिया के बाबत बैठक में चर्चा की गई थी। , बता दें कि चुनाव के लिए मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 327 प्रदेश परिषद सदस्यों की घोषणा हो चुकी है। हालांकि, अभी विधायकों और सांसदों को वोटर के तौर पर शामिल किया जाना है। देर रात इस सूची को बीएल संतोष के निर्देशन में अंतिम रूप दिया जाएगा। , चुनाव प्रक्रिया के मुताबिक, भाजपा विधानमंडल के सदस्यों की कुल संख्या का 10 प्रतिशत और यूपी कोटे के लोकसभा व राज्यसभा सांसदों में से दस लोग इस मतदाता सूची में शामिल होंगे। प्रदेश में भाजपा के विधायकों की संख्या 258 और विधान परिषद सदस्यों की संख्या 79 है।, पार्टी के 33 लोकसभा और 24 राज्यसभा सांसद हैं। विधायकों और सांसदों में से मतदाताओं के नाम तय किए जाने अभी बाकी हैं। पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक केंद्रीय चुनाव अधिकारी बनाए गए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)