निर्जला एकादशी पर गोपाल सेवा भाव ट्रस्ट ने राहगीरों को वितरित किया पेय पदार्थ

निर्जला एकादशी पर गोपाल सेवा भाव ट्रस्ट ने राहगीरों को वितरित किया पेय पदार्थ

जयपुर के इंदिरा गांधी नगर, जगतपुरा क्षेत्र में गोपाल सेवा भाव ट्रस्ट परिवार द्वारा निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों एवं आमजन को “मिल्क रोज” जैसे सात्विक पेय का वितरण किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य को लोगों ने सराहा और बड़ी संख्या में राहगीरों ने इसका लाभ उठाया।

ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. अखिल शुक्ला ने बताया कि निर्जला एकादशी जैसे धार्मिक अवसर पर राहगीरों को शीतल एवं सात्विक पेय उपलब्ध कराना एक प्रकार से मानव सेवा के साथ-साथ ईश्वर सेवा के समान है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य न केवल समाज में सेवा भावना को बढ़ाते हैं, बल्कि व्यक्ति को मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी डॉ. अशोक दुबे ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. अखिल शुक्ला (अध्यक्ष, हिंदी प्रचार संस्थान) और डॉ. सुरेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। वहीं ट्रस्ट के सदस्यों कपिल पचौरी, पुनीत जैन, दीपक कराडिया, मनीष शर्मा और रमेश भारद्वाज ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए सेवा कार्य को सफल बनाया।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)