RVUNL भर्ती 2026: राजस्थान बिजली विभाग में 2005 पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

राजस्थान के सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने विभिन्न बिजली कंपनियों में कुल 2005 पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर इंजीनियर (JE), जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II सहित कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। विस्तृत विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जुलाई 2026 के दूसरे पखवाड़े में शुरू होने की संभावना है।

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग निर्धारित की जाएगी। जूनियर इंजीनियर पदों के लिए संबंधित शाखा में बीई/बीटेक डिग्री, जबकि जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट जैसे पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातक या अन्य निर्धारित योग्यता आवश्यक होगी। आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन शुल्क और विस्तृत पात्रता की जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उपलब्ध कराई जाएगी।

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन शुरू होने से पहले अपने आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और विस्तृत अधिसूचना जारी होने के बाद पात्रता एवं अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही आवेदन करें।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)