₹14 करोड़ ठगी का मास्टरमाइंड खड़गपुर से गिरफ्तार, EOW की बड़ी कार्रवाई

₹14 करोड़ ठगी का मास्टरमाइंड खड़गपुर से गिरफ्तार, EOW की बड़ी कार्रवाई

आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW), उत्तर प्रदेश ने ₹14 करोड़ की ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मास्टरमाइंड और कंपनी के निदेशक रोहित कुमार उपाध्याय को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कई वर्षों से फरार चल रहा था और उस पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था।

जानकारी के अनुसार, आरोपी और उसके सहयोगियों द्वारा बिना RBI से NBFC पंजीकरण प्राप्त किए निवेश योजनाएं चलाई जा रही थीं। RD (IBP) और FD (SIP) जैसी योजनाओं के नाम पर लोगों को कम समय में पैसा दोगुना-तिगुना करने का लालच देकर निवेश कराया गया। निवेशकों को फर्जी बॉन्ड और रसीदें देकर भरोसा दिलाया गया, जिसके बाद कंपनी की शाखाएं बंद कर दी गईं और करीब ₹14 करोड़ की रकम हड़प ली गई।

जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ थाना आलमबाग, लखनऊ में 2017 से मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार था। EOW टीम ने तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर उसे खड़गपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)