वाराणसी के 47 परीक्षा केंद्र पर होगा NEET एग्जाम, जिला प्रशासन के साथ-साथ CAPF भी संभालेगी कमान

वाराणसी के 47 परीक्षा केंद्र पर होगा NEET एग्जाम, जिला प्रशासन के साथ-साथ CAPF भी संभालेगी कमान

NEET ( UG) 2026 की परीक्षा कैंसिल होने के बाद 21 जून को देशभर में एक बार फिर NEET ( UG) 2026 की परीक्षा आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा तमाम सवालों के घेरे में रही. इसके दृष्टिगत नकल रहित और पारदर्शी व्यवस्था के तहत परीक्षा को पूर्ण कराने के लिए पहली बार किसी परीक्षा में एयर फोर्स की भी मदद ली जा रही है. ऐसे में वाराणसी में भी NTA और जिला प्रशासन की तरफ से 21 जून को होने वाले NEET – Re Exam को लेकर तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है. कड़े पहरे के बीच इस परीक्षा को संपन्न कराया जाएगा.

वाराणसी में 47 परीक्षा केंद्र पर NEET परीक्षा आयोजित होगी

वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की तरफ से एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार – NEET 2026 की परीक्षा को सकुशल आयोजित करने के लिए तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है. जनपद के कुल 47 परीक्षा केंद्र पर 25000 से अधिक अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे.

परीक्षा केंद्र पर अधिकारियों की रहेगी तैनाती

प्रत्येक छात्रों की सुविधा व्यवस्था और पूरे पारदर्शी व्यवस्था के तहत इस परीक्षा को संपन्न कराए जाने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है. व्यवस्था के दृष्टिगत CAPF की भी तैनाती की जाएगी. जनपद के प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर अधिकारियों की तैनाती रहेगी जो हर एक व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे.

इस दिन वाराणसी में भी मनाया जाएगा योग दिवस

वाराणसी जनपद में 21 जून को देश के अलग-अलग शहरों की तरह वृहद स्तर पर योग दिवस का भी आयोजन होगा. वाराणसी के गंगा घाट से लेकर विभिन्न जगहों पर योग दिवस पर आधारित कार्यक्रम भी आयोजित होंगे और इसी दिन NEET Re exam  की परीक्षा भी आयोजित की जाएगी. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कड़ी निगरानी के बीच प्रश्न पत्र भी जनपद में पहुंच चुके हैं. ऐसे में इस बार बिना किसी त्रुटि के यह परीक्षा आयोजित की जाएगी, इस पर लोगों की निगाह बनी हुई है.

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)