हरदोई: बहन बेटियों के सम्मान के रक्षा, सुरक्षा के लिए भडके किसान, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

हरदोई: बहन बेटियों के सम्मान के रक्षा, सुरक्षा के लिए भडके किसान, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

बहन बेटियों के सम्मान के रक्षा, सुरक्षा के लिए भडके किसान, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

हरदोई/शाहाबाद तहसील में भारतीय किसान यूनियन क्रांति के जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव जी ने भारत देश सहित उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री/समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की पुत्री अदिति यादव पर टिप्पणी को लेकर किसान संगठन ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन नायाब तहसीलदार संतोष कुमार कुशवाह जी को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की और साथ में जिला अध्यक्ष जी ने यह भी मांग रखी कि किसानों को 50 वर्ष पूर्ण होने पर पेंशन दी जाये और किसानों की फसल का रेट भी हर महीने बढ़ाया जाये जैसे सरकार अपने फायदा हेतु डीज़ल गैसे, सोने चांदी आदि का रेट बढ़ती है उसी प्रकार किसान की फसल का रेट भी हर महीने बढ़ाए जाये और उत्तर प्रदेश मे शिक्षा का प्राइवेट स्कूल बालों ने व्यापार बना लिया है एक समान फीस की जाये और स्कूल में ड्रेस और पुस्तकों को लेकर कालाबाजारी करके किसानों को लूटा जा रहा है बंद किया जाये आदि समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया इस समय पर कई पदाधिकारी अतुल, रविश,रामनिवास, गोलू दिलाबर,रोहित आदि किसान मौजूद रहे

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)